Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सहारनपुरCollectorate Tiranga Rally Celebrates National Unity and Pride in India

भारतीय ध्वज राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक: जिला जज

दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट तिराहे तक तिरंगा झंडा रैली निकाली गई। इस दौरान जिला जज बबीता रानी ने कहा कि भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्रीय गौरव और ए

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 14 Aug 2024 06:39 PM
share Share

दीवानी न्यायालय परिसर से कलक्ट्रेट तिराहे तक तिरंगा झंडा रैली निकाली गई। इस दौरान जिला जज बबीता रानी ने कहा कि भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। ध्वज का केसरिया रंग साहस और बलिदान को दर्शाता है। जिला जज बबीता रानी ने कहा कि ध्वज का केसरिया रंग साहस और बलिदान को दर्शाता है। सफेद रंग सत्य और शांति का प्रतीक है। हरा रंग हरियाली का प्रतीक है। जबकि बीच में अशोक चक्र एकता में अनेकता का प्रतीक है। भारतीय ध्वज स्वतत्रंता के लिये देश के सघर्ष और उसके नागरिकों का मार्गदर्शन करने वाले सिद्वातों का प्रतीक है। यह भारत के समृद्व इतिहास, सास्कृतिक विविधता और न्याय और सदभाव के प्रति अटूट प्रतिबद्वता भी दिखाता हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव/अपर जिला जज प्रबोध कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त रैली में भारत माता की जय,बन्दे मातरम, हिन्दुस्तान जिंदाबाद व भारत माता के वीर शहीद अमर रहे आदि नारे लगाते हुए चल रहे थें। रैली में केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कालेज व बीएच इंटर कालेज के छात्र व शिक्षकगण मौजूद रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव निशांत त्यागी समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें