Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur News19 Children Honored in Saharanpur Mosque Ceremony for Completing Quran

कुरान मुकम्मल करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी हुई

Saharanpur News - सहारनपुर के खानआलमपुरा स्थित कदीम मस्जिद में जलसे का आयोजन हुआ, जिसमें 19 बच्चों की दस्तारबंदी की गई। उलेमाओं ने कुरान के मुताबिक जीवन जीने का आह्वान किया। मुफ्ती अबुल कादिर और मुफ्ती इबादुर्रहमान ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 22 Feb 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
कुरान मुकम्मल करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी हुई

सहारनपुर खानआलमपुरा स्थित कदीम मस्जिद में जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें नाजरा पाक मुकम्मल करने वाले 19 बच्चों की दस्तारबंदी हुई। उलेमाओं ने लोगों से कुरान के मुताबिक जिंदगी गुजारने का आह्वान किया।

मुफ्ती अबुल कादिर ने कहा कि कुरान पाक अल्लाह का कलाम है। खुशनसीब हैं वह मां बाप जिनके बच्चों ने अपने सीनों में कुरान को महफूज कर लिया है। कहा कि कुरान पाक में सभी समस्याओं का हल मौजूद है। दारुल उलूम देवबंद से पहुंचे मुफ्ती इबादुर्रहमान ने मुसलमानों से अपने घरों में दीनी माहौल पैदा करने, शादी में फिजूलखर्ची से बचने, नशा, जुआ, सूद आदि से दूर रहने और जीवन में हलाल कमाई का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए दुआ करायी। इस दौरान मौलाना नदीम, हाफिज अरशद, हाफिज रफीक, हाफिज समीउज्जमा, कारी सलमान अजमल खान, मौ तंजीम, मौ रिजवान, शाहिद अली सिद्दीकी, मौ तसलीम, मौ असगर आलम, सपा नेता फैसल सलमानी और मौ आबिद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें