Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Roadways will give big relief on Navratri 4500 new buses will come driver conductors will be recruited

नवरात्रि पर UP रोडवेज देगा बड़ी राहत, 4500 नई बसें आएंगी, ड्राइवर-कंडक्टर की होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आने वाले नवरात्र पर अपने यात्रियों को बड़ी राहत देने वाला है। 4500 नई बसें आएंगी, 7000 बसें कुंभ में लगेंगी। पांच हजार इलेक्ट्रिक बसों का टेंडर जारी हो गया है।

Yogesh Yadav हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 Sep 2024 05:56 PM
share Share

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आने वाले नवरात्र पर अपने यात्रियों को बड़ी राहत देने वाला है। 4500 नई बसें आएंगी, 7000 बसें कुंभ में लगेंगी। पांच हजार इलेक्ट्रिक बसों का टेंडर जारी हो गया है। इस संबंध में गुरुवार को रोडवेज के एमडी मासूम अली सरवर ने कई घोषणाएं की है। इनमें 10 हजार महिला और पुरूष बस परिचालक और 5 हजार चालकों की भर्ती नवरात्रि से शुरू करेगा। इसके अलावा बसें बेहतरीन व्यवस्था के साथ होंगी। 

ड्राइवर वर्दी, नमेप्लेट में होंगे, अगले महीने दो वर्दी के पैसे दिए जाएंगे। ग्रीन रुट इडेंटिफाई किये गए हैं। 120 और बसों को खरीदा जाएगा, 100 का आर्डर हो चुका है। प्रोटोटाइप का अफसर निरीक्षण कर चुके हैं। 3000 बसें अनुबंधित हैं। 9500 अपनी फ्लीट है। उन्हीं शर्तों पर 5000 ई-बसों को लेंगे। बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बगैर चार्ज लिए सुविधाएं दी जाएंगी। पीपीपी मॉडल में इसे ध्यान रखा गया है।

एक जोड़ी वर्दी अगले महीने

परिवहन निगम के ड्राइवरों और कंडक्टरों को वर्दी भत्ता अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मिल जाएगा। एमडी ने इस बावत सभी आरएम और एआरएम को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नई बसों के साथ चालक-परिचालक वर्दी में नजर आएंगे। खास बात यह है कि आगामी दिनों में कुंभ मेले के दौरान नई डीजल और इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएगी। इन बसों में ड्यूटी करने वाले संविदा और नियमित के चालक-परिचालक वर्दी में नजर आएंगे। रोडवेज में करीब 24 हजार संविदा के ड्राइवर-कंडक्टर तैनात हैं।

मृतक आश्रितों का धरना खत्म, भर्ती जल्द

लखनऊ। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में वर्ष 2018 से नियुक्ति के आस में बैठे 11 सौ के करीब मृतक आश्रितों के लिए राहत की खबर है। गुरुवार को एमडी मासूम अली सरवर के आश्वासन पर मृतक आश्रितों ने बीते दो सितंबर से चल रहे धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल को खत्म कर दिया। एमडी ने मृतक आश्रितों को वार्ता के दौरान बताया कि कोरोना काल में परिवहन निगम के घाटे में होने की वजह से भर्तियों पर अस्थाई तौर पर रोक लगी हुई। इस वर्ष सवा सौ करोड़ से अधिक का लाभ हुआ है। शासन को बैलेंस सीट 30 सितंबर तक भेजा जाएगा। इसके बाद मृतक आश्रित भर्ती का सिलसिला शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें