महिला ने लगाया सरेराह छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप
Rampur News - कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने दो व्यक्तियों पर दुष्कर्म का प्रयास और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा, जिसमें बताया कि आरोपी उसे सरेराह परेशान करते हैं। हाल...

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने दो व्यक्तियों पर दुष्कर्म का प्रयास और सरेराह छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र प्रेषित किया। इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि गांव निवासी दो व्यक्ति आए दिन उसके साथ सरेराह छेड़छाड़ करते रहते हैं। वह जब इसका विरोध करती है तो उसे जाती सूचक शब्दों से पुकारा जाता है और अभद्र व्यवहार किया जाता है। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। आरोप लगाया कि बीते रविवार वह खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर वापस लौट रही थी। तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे दोनों व्यक्तियों ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। उसे खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। जिस कारण दोनों व्यक्ति उसे छोड़ जंगल की ओर भाग गए। बाद में उसने कार्रवाई हेतु एक प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को सौंपा। लेकिन, पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। उल्टा उसे डांट डपटकर भगा दिया। महिला ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।