Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रामपुरWife Arrested After Husband s Suicide Linked to Extramarital Affair in Rampur

पति को आत्महत्या के लिए उकसाने में महिला गिरफ्तार

रामपुर में एक युवक की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी को नौ महीने बाद गिरफ्तार किया गया है। युवक अमित तिवारी की पत्नी जागृति तिवारी के अवैध संबंधों के कारण युवक ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरTue, 17 Sep 2024 12:26 PM
share Share

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंध के चलते फंदे पर झूले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नौ माह बाद पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विष्णु बिहार निवासी अमित तिवारी (35) एक निजी कंपनी में कार्य करते थे। आठ साल पहले उनकी शादी फरुखाबाद के थाना कमाल गंज क्षेत्र के सुल्लतानपुर निवासी गौरव अवस्थी की बेटी जागृति तिवारी उर्फ रौनक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रौनक के मुरादाबाद के कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रशांत शर्मा के साथ अवैध संबंध हो गए थे। जिसकी जानकारी अमित तिवारी की हुई तो वह 31 दिसंबर को फंदे पर झूल गए थे। पुलिस ने छह पन्नों का एक नोट बरामद किया था। जिसमें पत्नी के अवैध संबंध और ससुराल वालों द्वारा लगातार उत्पीड़न करने का जिक्र किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जागृति उर्फ रौनक,प्रशांत शर्मा,संध्या अवस्थी,गौरव अवस्थी और समर्थ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मामले में जागृति उर्फ रौनक को गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें