Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsWeather Changes Bring Relief and Concern for Farmers as Rain Looms

आसमान में छाए बादलों से मौसम खुश मिजाज

Rampur News - रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, जिससे बादलों की छाया में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। किसानों में बरसात की आशंका को लेकर चिंताएँ बढ़ गईं, जबकि लोगों ने गर्मी से राहत पाई। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरMon, 28 April 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
आसमान में छाए बादलों से मौसम खुश मिजाज

मौसम का मिजाज रविवार को एकाएक फिर बदल गया। आसमान में छाए बादलों से मौसम खुश मिजाज हो गया। वहीं दूसरी ओर किसानों की धड़कन बढ़ गई। किसान बरसात होने की आशंका को लेकर चिंतित नजर आए। बादलों की वजह से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। जिससे मौसम खुश मिजाज हो गया। आसमान में बादल छाए रहने पर जन मानस को गर्मी से राहत मिली। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में छाए बादलों के बीच हवाएं चलती रही। इससे मौसम खुशमिजाज हो गया। कई दिन से तल्ख धूप से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसानों की धड़कनें भी बढ़ी रहीं। बारिश होने की आशंका को देख किसान अपनी फसल के काम को निपटाने में जुट गए। इस समय खेतों में गेहूं की कटाई व मड़ाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। खेतों में भूसा पड़ा हुआ है। बादल देखकर किसानों को भूसा खराब होने का डर सताने लगा। हालांकि दोपहर तक बादल छाए रहने के बाद भी बरसात न होने से किसानों ने राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि अभी पूर्वांचल और बिहार की तरफ बारिश है। इसीलिए उसका असर पश्चिम की तरफ देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवा चल रही हैं। इसीलिए अगले तीन-चार दिन गर्मी से राहत भरे रहेंगे।

न्यूमेरिकल्स

-38.5 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

-22 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

-02 किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण पूर्व से चलीं हवाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें