Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsTerror Attack in Pahalgam Triggers Strict Measures Against Pakistan Nationals in India

रिश्तेदारी में आए पाकिस्तानी दंपति रामपुर से रवाना, आज छोड़ देंगे भारत

Rampur News - जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। रामपुर में एक पाकिस्तानी दंपति को विशेष उद्देश्य वीजा पर भारत से बाहर जाने का आदेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 25 April 2025 06:35 AM
share Share
Follow Us on
रिश्तेदारी में आए पाकिस्तानी दंपति रामपुर से रवाना, आज छोड़ देंगे भारत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कई सख्त फैसले लिए हैं, जिनका असर अब रामपुर में भी दिखने लगा है। यहां एक पाकिस्तानी दंपति,जो विशेष उद्देश्य प्रवेश वीजा (एसपीईएस) पर रामपुर आए थे। लेकिन, अब भारत सरकार के आदेशों के चलते उन्हें देश छोड़ना पड़ गया। गुरुवार की शाम दंपति रामपुर छोड़कर पंजाब के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को भारत छोड़ देंगे। रामपुर के तमाम लोगों की पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रिश्तेदारियां हैं। कई ने अपनी बेटियां पाकिस्तान में बिहा दीं हैं तो कई पाकिस्तान की बेटी से निकाह कर भारत ले आए। कुछ के मामले ऐसे भी हैं जिनमें बच्चे भी पाकिस्तानी नागरिक हैं। लेकिन, यहां अब उन्हें सालों हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है। पाकिस्तान के कराची शहर के अजीजाबाद निवासी इंशा उल्लाह की शादी रामपुर निवासी सलीम बेगम खान से हुई थी। शादी के बाद से वह बच्चे और पत्नी के साथ पाकिस्तान में रह रहे हैं। दस अप्रैल को दंपति 45 दिन के वीजा पर रामपुर आए थे। तब से सलीम बेगम शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने भतीजे के यहां रह रही हैं। लेकिन,हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई की जान चली गई। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान से संबंध अब नरमी के नहीं, बल्कि सख्ती के दौर में होंगे। सुरक्षा एजेंसियों को कड़ा निर्देश दिया कि देश में रह रहे उन पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जाए जो किसी भी रूप में अनाधिकृत रूप से भारत में मौजूद हैं। एसपीईएस वीजा पर आए लोगों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद दंपति को भी देश छोड़ना पड़ रहा है। गुरुवार को दंपति रामपुर से पंजाब तक के लिए कार से रवाना हो गए। वह पंजाब होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे।

36 पाकिस्तानी मांग रहे भारतीय नागरिकता

रामपुर। रामपुर में रह रहे 36 पाकिस्तानियों ने भारतीय नागरिता मांगी थी। वह लांग टर्म वीजा पर यहां आए तो अब यहीं के होकर रह गए। जिसके लिए उन्होंने कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। वहीं इस संबंध में भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान एंबेसी से पत्राचार भी शुरू हो चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें