Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रामपुरSevere Rainfall Causes Flooding in Rampur Farmers Worried About Crops

फिर बिगड़ा मौसम, दोपहर बाद झमाझम बारिश

रामपुर में दो दिन की बारिश के बाद मौसम फिर बिगड़ गया। झमाझम बारिश से शहर की सड़कों और गलियों में पानी भर गया। किसान धान की फसलों को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि अगेती फसल को नुकसान पहुंचा है। 12 और 13...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरTue, 17 Sep 2024 07:05 PM
share Share

रामपुर। दो दिन लगातार बारिश के बाद मौसम फिर बिगड़ गया। दोपहर बाद झमाझम बारिश से शहर की सड़कें और गलियां पानी-पानी हो गईं। फसलों को लेकर किसान भी अब चिंतित होने लगे हैं। धान की अगेती फसल पकने की तैयारी और पछेती में बाल निकल रही है। अगेती फसल को अब सिंचाई की ज्यादा जरूरत नहीं है। जिले में 12 और 13 सितंबर को हुई बारिश और उत्तराखंड जलाशयों से पास किए गए पानी से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। स्वार, दड़ियाल और शहर से सटे इलाकों में बाढ़ आई गई थी। तेज हवा केसाथ हुई बारिश और बाढ़ से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। मंगलवार को मौसम साफ था। लेकिन दोपहर बाद आसमान पर उमड़ उमड़कर काले बादल छा गए। कुछ देर बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। झमाझम बारिश से सड़कों और गलियों में पानी भर गया। चूंकि बारिश से अबधान की अगेती फसल को नुकसान है। इसलिए किसानों की चिंता बढ़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें