पारा 41 पार, चार दिन तक लू चलने की संभावना
Rampur News - गर्मी का असर बढ़ने लगा है, अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 27 से 30 अप्रैल के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है,...

गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके एक-दो दिन में 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 से 30 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में बढ़ती गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ेगी। शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ होने से चमकदार धूप खिली हुई थी। सुबह 10 बजे के बाद से धूप का असर शरीर को परेशान करने वाला हो गया। दोपहर में तापमान और बढ़ा तो धूप असहनीय हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यह 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्यियस रिकार्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने जिले से जुड़ा मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें आसमान साफ रहने के साथ हीट वेब चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डा. नरेंद्र सिंह के अनुसाार आगामी दिनों में लू चलने के आसार नजर आ रहे हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होगी।
छाता लगाकर सड़कों पर धूप से बचाव करते नजर आए लोग
धूप से बचाव के लिए लोग सड़क पर छाता लेकर निकले। वहीं बाइक सवारों ने अंगोछा आदि डाला हुआ था। जिससे कि शरीर को गर्म हवाओं से बचाया जा सके। गर्मी में विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों को दोपहर के समय में घर तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
न्यूमेरिकल्स:-
-41.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
-21.2 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।