Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRising Temperatures Cause Severe Heatwave Conditions

गर्मी ने दिखाएं तेवर, दो डिग्री तक बढ़ा पारा

Rampur News - तापमान बढ़ने से गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी से राहत मिलने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 10 May 2025 04:13 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी ने दिखाएं तेवर, दो डिग्री तक बढ़ा पारा

तापमान बढ़ने से गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकलने की वजह से उमस और गर्मी बढ़ गई। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान दो डिग्री बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। अब दिनों दिन तापमान बढ़ेगा और स्थिति हीटवेव जैसी बन सकती है। गर्म हवाएं लोगों को तंग करेंगी और चिलचिलाती धूप निकलने से लोगों का गर्मी में हाल बेहाल होगा। शुक्रवार को सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप निकल आई।

दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी होती रही। इस वजह से लोगों को दिनभर गर्मी से परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए लू से बचने के लिए शरीर का तापमान नियंत्रित रखने की सलाह दी है। धूप से बचाव करने की सलाह दी है। मौसम एक नजर में -37 डिग्री तक अधिकतम तापमान। -25 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान। -10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं। इन बातों का रखें ध्यान:- -गर्मी में हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें। -धूप में निकलते वक्त छाता और गमछा आदि जरूर रखें। -भरपूर मात्रा में पानी पीयें। यात्रा के दौरान पानी साथ में रखें। -हल्का और सुपाच्य भोजन खाएं। भारी खाना न खाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें