Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रामपुरPolice Arrest Three in Case of Chief Minister s Effigy Burning in Rampur

सीएम का पुतला फूंकने में छह पर केस,तीन गिरफ्तार

रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। यादव परिवार के सदस्यों ने यह घटना सोमवार को की थी। गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरTue, 17 Sep 2024 01:11 PM
share Share

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को यादव परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका था। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया था। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। जिस पर पुलिस ने रिंकू यादव उर्फ सूर्य प्रताप,मदन पाल सिंह यादव,रामवीर यादव,दिनेश यादव,बृजेश यादव और मुलायम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मामले में रिंकू यादव,मदन पाल सिंह और रामवीर सिंह को पकड़ लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें