नैनीताल साहित्य महोत्सव में रामपुर के इतिहास पर चर्चा
Rampur News - नैनीताल के माउंटेन मैजिक में आयोजित तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव के अंतिम दिन, रामपुर की कला, संस्कृति और रजा लाइब्रेरी पर चर्चा हुई। इतिहासकार पुष्पेश पंत ने नवाब काजिम अली खां और सईद शेरवानी के साथ...

नैनीताल में चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में आयोजित तीन दिवसीय नैनीताल साहित्य महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को रामपुर के इतिहास, कला, संस्कृति, रजा लाइब्रेरी विशेषकर शाही दस्तरख्वान पर चर्चा हुई। इतिहासकार पुष्पेश पंत ने फ्रॉम द किंग्स टेबल सत्र में रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और शेरवानी होटल्स के एमडी सईद मुस्तफा शेरवानी से चर्चा की। महोत्सव में शिरकत करके लौटे पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि प्रोफेसर पुष्पेश पंत महोत्सव के संरक्षक रहे, जो प्रतिष्ठित शिक्षाविद, खाद्य समीक्षक और इतिहासकार हैं। महोत्सव सालाहकर अंशु खन्ना निफ्ट में विजिटिंग प्रोफेसर हैं, जहां वह फैशन कम्युनिकेशन के स्नातक छात्रों को रचनात्मक लेखन और पीआर पढ़ाती हैं। वो रॉयल फेबल्स की संस्थापक हैं। फेस्टिवल में पूर्व मंत्री राजकुमारी रीना कुमारी, तराना हुसैन खान, रवि जोशी, अमन महाजन, गौरव बिष्ट, इंदु पांडे, अर्थी मुथन्ना सिंह, स्वाति दिग्विजय बोरा, अनीसुर रहमान, भूपेंद्र चौबे, अशोक पांडे, अनूप साह, इंद्रजीत, शालिनी शाह, गुंजन गोयला, सदफ हुसैन, बेला नेगी, संध्या मृदुल, रूडी सिंह, प्रभात गंगोला, कनिका त्रिपाठी, सफीर आनंद, अनील बिष्ट, हरविजय सिंह बहिया, रूडी सिंह, नीलकांतन, राजेश्वरी साईनाथ, कनिका त्रिपाठी, ऋचा एस मुखर्जी, शेनाज ट्रेज़री, कामाक्षी खन्ना, कनक रेखा चौहान, प्रत्यक्षा, खान, टीसीए राघवन, ज्योत्सना मोहन, अतृप्त शोभा, शोभा डे, अवनी त्रिपाठी, विकास स्वरूप, मुथन्ना सिंह समेत तमाम अहम शख्सियतें नजर आईं। साहित्य महोत्सव में रामपुर की कला और संस्कृति पर की चर्चा हुई। अंतिम दिन विशेष सत्र में नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, पुष्पेश पंत और सईद शेरवानी ने रामपुर के पकवानों, संगीत और रजा लाइब्रेरी को बेमिसाल बताया। नवेद मियां ने महोत्सव संस्थापक अमिताभ सिंह बघेल, उत्सव समिति संयोजक आलोक शाह, अपर्णा कांडा, दीपक बलानी का भी आभार व्यक्त किया और सफल आयोजन के लिए प्रशंसा भी की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।