विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रह राष्ट्र: आकाश
Rampur News - शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को विकास के विजन के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से चुनावों में लगने वाला समय और धन बचेगा, जिससे प्रशासनिक दक्षता...

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को विकास के विजन के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। एक राष्ट्र, एक चुनाव देश के विकास की गति को और तेज करने में सहायक होगा। वह हाइवे स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा के व्यापारी सम्मेलन बोल रहे थे। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उसी को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाएं बनाई जा रही हैं। कहा कि वर्तमान व्यवस्था में देश में हर वक्त कोई न कोई चुनाव हो रहा होता है, जिससे प्रशासनिक दक्षता का काफी अधिक समय चुनाव संपन्न कराने में लग जाता है। इसके अलावा वित्तीय दृष्टि से राष्ट्र का अनावश्यक धन खर्च होता है। यदि एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था लागू हो गई, तो अनावश्यक धन की बर्बादी और अनावश्यक समय खराब नहीं होगा। उन्होंने व्यापारियों को यह भी जानकारी दी कि एक राष्ट्र, एक चुनाव किस तरह से उनके हित में है और इससे कारोबार को गति मिलेगी। क्योंकि, प्रशासनिक मशीनरी अपना पूरा समय व्यापारियों के हित और देश के विकास में लगाने का कार्य शुरू कर देगी। सभी व्यापारियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन करते हुए राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।