शहर विधायक ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई डुबकी
Rampur News - शनिवार को विधायक आकाश सक्सेना अपनी पत्नी गुंजन सक्सेना के साथ प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने त्रिवेणी घाट पर डुबकी लगाई और मां गंगा, यमुना और सरस्वती का पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ सिर्फ...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 23 Feb 2025 01:47 AM

शनिवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना प्रयागराज पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी पत्नी गुंजन सक्सेना के साथ त्रिवेणी घाट पर डुबकी लगाई। विधि-विधान से मां गंगा, यमुना और सरस्वती का पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ सिर्फ आस्था का ही केंद्र नहीं है, अपितु संपूर्ण राष्ट्र को एकजुट करने का केंद्र है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।