Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रामपुरMinister Om Prakash Rajbhar to Inspect Development Projects in Rampur

पंचायती राज मंत्री राजभर आज रामपुर में

प्रदेश पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को रामपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वे प्रगति शॉपिंग मॉल, सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 19 Sep 2024 06:55 PM
share Share

प्रदेश पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत रामपुर आएंगे। वह यहां विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12 बजे विकासखंड मिलक के ग्राम पंचायत धमौरा में बने प्रगति शॉपिंग मॉल का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद नुमाइश ग्राउंड पनवड़िया में निर्माणाधीन सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात सर्किट हाउस में पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे और इसके बाद अपराह्न तीन बजे विकासखंड सैदनगर के ग्राम पंचायत सींगनखेड़ा में निर्माणाधीन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं आरआरसी केंद्र का निरीक्षण और चार बजे विकासखंड स्वार क्षेत्र के अंतर्गत लाम्बाखेड़ा में राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज का निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें