Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsMassive Pilgrimage on Maha Shivratri Devotees Offer Water to Shiva Temples in Haridwar

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े लोग

Rampur News - महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्त हरिद्वार से पैदल यात्रा करके शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिरों की सफाई और सजावट की गई थी। भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लगी रही। नगर पालिका और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 27 Feb 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े लोग

महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्त हरिद्वार से पैदल यात्रा करके आए कांवड़ियों ने शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ हो गई थी, महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों की साफ सफाई कर सजाया गया था। मंदिरों के आसपास नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई के प्रबंध किए गए थे। नगर के शिव मंदिर थाना टांडा निकटवर्ती ग्राम बादली के उदासीन प्राचीन शिव मंदिर, मोहल्ला नवाबपुरा, मरघटी, दुलीवाला, विश्व नाथ मढई मंदिर सहित क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा, पीपली नायक, सिकमपुर, सरकथल सहित अन्य शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों द्वारा हरिद्वार से पैदल यात्रा करके गंगाजल लेकर आए कांवरियों ने जलाभिषेक किया। भक्तों की शिव मंदिरों पर सुबह से ही जलाभिषेक करने को लेकर भारी भीड़ लगी रही। दूर-दूर तक भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे मंदिरों को सजाया गया था। वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा मंदिरों के आसपास सफाई चाक-चौबंद की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें