रूट डायवर्जन आज से लागू..डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Rampur News - महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार से रूट डायवर्जन लागू होगा। डीएम और एसपी ने मंदिरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दिन में दो...

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। इस दौरान भारी वाहनों को बदले हुए मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं, डीएम और एसपी ने भी मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। महाशिवरात्रि पर्व पर जल और कांवड यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो,इसको लेकर प्रशासन और पुलिस की तरफ से तैयारियां की गई। एक तरफ यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है तो जिला प्रशासन की ओर से मंदिरों में पुलिस के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए है। शनिवार को इन सभी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र भमरौआ शिव मंदिर पहुंचे। वहां अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को देखा और संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने रठौंडा शिव मंदिर का भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
हैलो..जय भोले की,भोले कैसी चल रही है आपकी यात्रा
रामपुर। हैलो..जय भोले की,भोले कैसी चल रही है आपकी यात्रा, कोई परेशानी तो नहीं, ऐसी कॉल रामपुर पुलिस की तरफ से कांवड़ यात्रा पर गए लोगों को की जा रही है। पुलिस कांवड यात्रियों को दिन में दो बार फोन कर कुशलता जान रही है।
26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बृजघाट और हरिद्वार से जल लेने के लिए जनपद से काफी संख्या में लोग जाते है। इन कांवड यात्रियों की सुरक्षा और समस्या के समाधान के लिए रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्र ने थानावार टीमों को गठन किया है। यह टीमें थाना क्षेत्र से जाने वाले श्रद्धालुओं की सूची तैयार कर रही है। उनके फोन नंबर और संख्या के बारे में जानकारी दर्ज की जा रही है। जनपद में 17 फरवरी से 21 फरवरी तक 74 जत्थों में 1384 श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में जा चुके है। इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कुशलता जानने के दिन में दो बार फोन कर हाल कुशलता जानी जा रही है। पुलिस कर्मी सुबह और शाम दो बार फोन कर रहे है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि कांवड यात्रा को संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी है। जिले से कांवड यात्रा में गए श्रद्धालुओं से दिन में दो बार फोन कर कुशलता जानी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।