Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsLeopard Changes Location After Attacking Farmer s Dog Forest Department Struggles to Capture

तेंदुए ने बदली लोकेशन, अब बंद पड़े स्टोन क्रशर पर दिया दिखाई

Rampur News - किसान के कुत्ते का शिकार करने के बाद तेंदुआ अपनी लोकेशन बदलकर बंद पड़े स्टोन क्रशर की ओर चला गया है। वन विभाग को पांच दिन बाद भी पिंजरे में शिकार बांधने की अनुमति नहीं मिली है। अधिकारी तेंदुए की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 6 Feb 2025 01:49 AM
share Share
Follow Us on
तेंदुए ने बदली लोकेशन, अब बंद पड़े स्टोन क्रशर पर दिया दिखाई

मसवासी। किसान के कुत्ते का शिकार करने वाले तेंदुए ने अब अपनी लोकेशन बदल दी है। अब तेंदुआ बंद पड़े स्टोन क्रशर की तरफ दिखाई दिया है। वहीं, पांच दिन बीतने के बाद भी वन विभाग को पिंजरे में शिकार बांधने की अनुमति नहीं मिल सकी है। वन विभाग के अधिकारी अब बंद पड़े स्टोन क्रशर की तरफ तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने में जुट हुए हैं। बीते गुरुवार की देर रात तेंदुए ने करीमपुर के पूर्व प्रधान सरदार हरमेल सिंह उर्फ वीर के भाई किसान बलदेव सिंह के फार्म हाउस में दीवार फांदकर भीतर घुसकर उसके पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया था। घटना किसान के फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन, डिप्टी रेंजर कुंदन सिंह भंडारी, वन दरोगा शील कुमार टीम संग किसान के फार्म हाउस पर पहुंच गए और तेंदुए के पदचिन्ह तलाशने लगे। शुक्रवार रात में वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर किसान के फार्म हाउस में रख दिया लेकिन तेंदुए को पिंजरे की ओर आकर्षित करने के लिए किसी शिकार को पिंजरे में नहीं बांधा गया। जिसके चलते तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका। पांच दिन बाद भी पिंजरे में शिकार बांधने की अनुमति नहीं मिल सकी है। अब तेंदुए ने भी अपनी लोकेशन बदल दी है। तेंदुआ अब बंद पड़े स्टोन क्रशर की तरफ दिखाई दिया है। क्रेशर संचालक पूर्व प्रधान सरदार हरमेल सिंह उर्फ वीर के बेटे गुरजीत सिंह ने बताया कि रात के समय वे अपनी गाड़ी से क्रशर की ओर गए थे तब उन्होंने तेंदुए को क्रशर के पास देखा था। वन विभाग की टीम अब बंद पड़े स्टोन क्रशर की तरफ तेंदुए की लोकेशन तलाशने में जुटी हुई है। वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि बंद पड़े स्टोन क्रशर की तरफ तेंदुए के दिखाई देने की जानकारी मिल रही है। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के लिए प्रयासरत हैं। तेंदुए की सही लोकेशन मिलने पर पिंजरे में शिकार बांधकर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें