Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsInternational Women s Day Exhibition Empowering Women Entrepreneurs with Certificates and Nutrition Kits

प्रदर्शनी में महिलाओं ने लगाए जरी-जरदोजी के स्टाल

Rampur News - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग ने रंग महल में प्रदर्शनी आयोजित की। इसमें महिला उद्यमियों ने विभिन्न स्टाल लगाए, जैसे जरी-जरदोजी सूट, ज्वेलरी, घरेलू सजावट, और खाद्य स्टाल। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरMon, 10 March 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
प्रदर्शनी में महिलाओं ने लगाए जरी-जरदोजी के स्टाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग की ओर से रंग महल में आयोजित प्रदर्शनी के आखिरी दिन महिला उद्यमियों द्वारा जरी-जरदोजी के सूट की स्टाल, कॉटन के सूट की स्टाल, ज्वेलरी की स्टाल, घरेलू सजावट के सामान की स्टाल, बेडशीट की स्टाल एवं रामपुरी गरारे, लहंगे के स्टाल एवं फुटवेयर के स्टाल लगाए गए। इसके अतिरिक्त खाने पीने के लिए फूड स्टाल भी लगाए गए। वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक चांद बी, शहर कोतवाल नवाब सिंह और श्रम विभाग से मनोज कुमार द्वारा महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय की मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के मग वितरण किए। नवजात बच्चियों को पोषण किट वितरण बांटी गई। इस मौके पर सिविल लाइंस और कोतवाली की पुलिस टीम, चाइल्ड लाइन व वन स्टाप सेंटर की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।