Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रामपुरHusband Attempts Suicide After Wife Seeks Divorce in Milak Area

पत्नी ने मांगा तलाक तो पति ने खाया जहरीला पदार्थ, रेफर

मिलक थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी द्वारा तलाक मांगने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पति की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने शादी के समय...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 7 Sep 2024 08:22 PM
share Share

मिलक थाना क्षेत्र में पत्नी के तलाक मांगने पर पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पति को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। शनिवार को एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी साल 2014 में थाना भोट स्थित कोयला गांव निवासी अरुण कुमार उर्फ चंद्र प्रकाश से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी का जन्म हुआ। लेकिन,शादी के समय उसके पति ने अपने शादीशुदा होने की बात छुपाई थी। पहली पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद पति ने दूसरी शादी की। आरोप लगाया कि पति आए दिन उसे प्रताड़ित करता है और उसके साथ मारपीट करता है। वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। वह पति से तलाक लेकर अपनी बेटी के साथ अलग रहना चाहती है। महिला ने पुलिस को पति से अलग रहने की बात लिखकर दे दी और भाई के घर चली गई। पति ने किसी अज्ञात स्थान पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला थाना परामर्श केंद्र प्रभारी चंद्रवती ने बताया कि महिला और उसके पति की परामर्श केंद्र में काउंसलिंग चल रही थी। शनिवार को महिला ने पति से अलग रहने की बात लिखकर परामर्श केंद्र में दी। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी परामर्श केंद्र से अपने-अपने घरों को चले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें