Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रामपुरHome Guard Dies After Being Hit by Unknown Vehicle in Uttarakhand

सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत

उत्तराखंड में एक होमगार्ड रामसिंह पाल की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं। वह ड्यूटी के बाद अपने गांव लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरWed, 18 Sep 2024 08:12 PM
share Share

सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रुप से घायल हुए होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक होमगार्ड उत्तराखंड बाजपुर कोतवाली में तैनात था। बीते छह दिन पूर्व चौकी क्षेत्र के गांव किशनपुर-मौलागढ़ निवासी रामसिंह पाल उम्र 55 वर्ष बाजपुर कोतवाली से ड्यूटी करके अपने गांव वापस लौट रहे थे कि गांव कनौरा से किशनपुर संपर्क मार्ग पर वह पैदल अपने गांव जा रहे थे कि रास्ते में अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने होमगार्ड रामसिंह को टक्कर मार दी थी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रुप से घायल हो गए थे। गंभीर अवस्था में उन्हें बाजपुर के एक अस्पताल ले जाया गया था जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने काशीपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जिसके बाद होमगार्ड रामसिंह पाल को काशीपुर उत्तराखंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 6 दिन से रामसिंह पाल का उपचार चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है लेकिन दुर्घटना की अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें