Constitution Day celebrated across the district oath administered जिलेभर में मनाया संविधान दिवस,दिलाई शपथ , Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsConstitution Day celebrated across the district oath administered

जिलेभर में मनाया संविधान दिवस,दिलाई शपथ

Rampur News - जिले भर में संविधान दिवस मनाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। भारतीय संविधान की उत्कृष्टता पर प्रकाश डाला। स्कूल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरMon, 27 Nov 2023 03:31 PM
share Share
Follow Us on
जिलेभर में मनाया संविधान दिवस,दिलाई शपथ

जिले भर में संविधान दिवस मनाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। भारतीय संविधान की उत्कृष्टता पर प्रकाश डाला। स्कूल और कॉलेजों में भी संविधान की वर्षगांठ मनाई।
डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह व अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता कुमार शाक्य की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस मनाया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने भारत के संविधान की वर्षगांठ व भारतीय संविधान की उत्कृष्टता के संबंध में विस्तार प्रकाश डाला। अधिकारियोंऔर कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई।

इस मौके पर कई तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइन और सभी थानों में भी संविधान दिवस मनाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।