रात में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ी
Rampur News - रात में बूंदाबांदी और हवा के चलने से ठंड का एहसास हुआ। किसान बारिश की संभावना से चिंतित हैं, लेकिन हल्की बारिश से फसलों को लाभ की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। बाजारों में भीड़ कम...

रात में हुई बूंदाबांदी और हवा चलने से लोगों को ठंड का एक बार फिर एहसास हुआ। तो वहीं किसान भी डरे हुए हैं। अगर बरसात हो गई तो नुकसान हो सकता है। लेकिन किसान उम्मीद कर रहे है कि हल्की बरसात होगी तो फसलों को फायदा होगा। मौसम विभाग ने बादल छाए जाने के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। सुबह से ही तेज हवा चलने के कारण और दिनों की अपेक्षा बाजारों में भीड़ कम दिखी। मौसम खराब होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से लोग खरीदारी करने के लिए कम निकल रहे हैं। वहीं किसानों ने गेहूं की फसल में सिंचाई रोक दी है। किसानों को डर है कि अगर तेज हवा चली तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। रात में हुई बूंदाबांदी से एक फिर ठंड वापस आ गई है। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाल निकलते हुए दिखाई दिए। कल जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया तो वहीं आज अधिकतम 2 डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 14 डिग्री पहुंच गया।
- ठंडे पेय पदार्थों से परहेज रखें
मौसम में बदलाव आ रहा है और तापमान कम-ज्यादा हो रहा है। इस मौसम में लोग गर्म कपड़े छोड़ रहे हैं और कुछ लोग पंखे भी चलाने लगे हैं। लेकिन सेहत के लिए यह ठीक नहीं है। मसालेदार और ठंडे पेय पदार्थों से परहेज रखें। जुकाम-खांसी होने पर चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें। बच्चों को ऐसे मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत हैं।
--फैक्ट फाइल---
14 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान।
22 डिग्री रहा अधिकतम तापमान।
72 प्रतिशत रही मौसम में आद्रता
13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीतलहर।
1 किमी रही रामपुर में दृश्यता।
105 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक।
5 प्रतिशत है बारिश की संभावना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।