Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रामपुरBrahmin society came forward to get rid of Corona epidemic

कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए आगे आए ब्राह्मण समाज

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम जयंती सादगी के साथ मनाई गई। परशुराम जयंती पर प्रातःकाल घर-घर यज्ञ और सन्ध्या वेला में भगवान परशुराम...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 14 May 2021 05:00 PM
share Share

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम जयंती सादगी के साथ मनाई गई। परशुराम जयंती पर प्रातःकाल घर-घर यज्ञ और सन्ध्या वेला में भगवान परशुराम के समक्ष पांच दीपक जलाकर कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज को अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए आततायियों का वध किया। इसी तरह कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए ब्राह्मण समाज को आगे आना चाहिए। इतिहास गवाह है जब जब समाज पर कोई विपत्ति आयी है। ब्राह्मण समाज ने आगे बढ़कर अपनी आध्यात्मिक शक्ति के बल पर समाज के कल्याणार्थ कार्य किये है। अब समय आ गया है कि ब्राह्मण अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभायें।अपनी वैदिक संस्कृति के बल पर घर-घर यज्ञ पूजन और अनुष्ठान करके सम्पूर्ण मानवता को कोरोना जैसे दानव से मुक्ति दिलाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगाए।

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद की सभी तहसीलों में ब्राह्मण समाज द्वारा घर घर यज्ञ अनुष्ठान किये। महामन्त्री सौरभ पाठक ने बताया कि ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर जरूरतमंदों को यथा सम्भव राशन, दवाइयां और अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा के इस दौर में सक्षम लोगों को आगे बढ़कर तन-मन-धन से सहयोग करना चाहिए। शाहबाद, मिलक, बिलासपुर, स्वार और टांडा से भगवान परशुराम जयंती मनायी गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें