Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsAstham Bhagwat Katha Organized at Shri Narmdeshwar Mahadev Temple A Divine Experience

श्रीमद् भागवत नारायण का परिपूर्ण रूप है -मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री

Rampur News - फोटोवत कथा का आयोजन हुआ। आचार्य पंडित श्री मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए भक्तों को बताया की श्रीमद् भागवत ना

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरMon, 24 Feb 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
श्रीमद् भागवत नारायण का परिपूर्ण रूप है -मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ समिति के तत्वाधान में श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आवास विकास कॉलोनी में अष्टम भागवत कथा का आयोजन हुआ। आचार्य पंडित श्री मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए भक्तों को बताया की श्रीमद् भागवत नारायण का परिपूर्ण रूप है, अर्थात यह एक दिव्या एवं अलोकी ग्रंथ है। जिसको सुनने मात्र से ही जीवन के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। इस ग्रंथ के सुनने से जीव को ज्ञान योग कर्म योग राजनीतिक सामाजिक धर्म आदि का ज्ञान प्राप्त होता है। शिवजी की समाधि में जो आनंद मिलता है वहीं, आनंद भागवत गीता सुनने से प्राप्त होता है पूर्व जन्मों के पुण्य के कारण ही मनुष्य को भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता है कथा से पूर्व शिव मंदिर पुरानी अवास विकास कॉलोनी से 108 कलशों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का पूजन मुख्य यजमान सूर्यनाथ यादव एवं उनकी पत्नी नीलम यादव द्वारा व्यास जी ने कराया गया। कलश यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कथा में पंडित विकास दीक्षित, विनोद गुप्ता, हरीश अग्रवाल, रविंद्र सिंह रवि, राधे श्याम यादव, पीयूष कुमार, पंडित उमेश शर्मा, पूजा सक्सेना, गोविंद शर्मा, सीमा गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नरेश शर्मा, सीताराम शर्मा, तेजवीर यादव, संजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें