Ramadan 2025: रमजान का छठा रोजा, जानें यूपी के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय
- रविवार से शुरू हुए माह-ए-रमजान का छठा रोजा है। आज शुक्रवार को अपना छठा रोजा रोजेदार दिन छिपने से पहले खोलेंगे। मस्जिदों और दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। यूपी के शहरों में इफ्तार शाम को होगी। जानें समय।

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: माह-ए-रमजान का छठा रोजा आज यानी शुक्रवार को है। रविवार को शुरू हुए रमजान के पवित्र महीने का आज पहला जुमा रोजा भी है। रोजेदार भूख प्यास के बीच अल्लाह का शुक्र अदा कर रहे हैं। इस दौरान रोजेदार और रोजे न रख पाने वाले भी नमाज पढ़कर फर्ज अदा कर रहे हैं। मस्जिदों और दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। माह-ए-रमज़ान का छठे रोजे की इफ्तार आज शाम दिन-छिपे होगी। रात में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी।
कुरआन-ए-पाक की तिलावत जारी है। नफ्ल नमाजें सलातुल तस्बीह, चाश्त, तहज्जुद, इशराक आदि पढ़ी जा रही हैं। नबी और आले नबी पर दरूदो-सलाम का नजराना पेश किया जा रहा है। मस्जिदों की सफें नौजवानों, बुजुर्गों और बच्चों से भरी नजर आ रही हैं। महिलाएं घरों में इबादत कर रही हैं। आइए जानते हैं कि छठ रोजे पर यूपी के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय
सहरी-इफ्तार का समय
लखनऊ- इफ्तार (07 मार्च) रोजा शुक्रवार सुन्नी 6:12 बजे शाम, शिया 6:22 बजे शाम
सहरी (08 मार्च) रोजा शनिवार सुन्नी 5:00 बजे प्रात:, शिया 4:53 बजे प्रात:
अलीगढ़- इफ्तार (07 मार्च) शुक्रवार सुन्नी 6:24 बजे शाम, शिया 6:31 बजे शाम
सहरी (08 मार्च) शनिवार सुन्नी 5:13 बजे प्रात:, शिया 5:10 बजे प्रात:
प्रयागराज- इफ्तार (07 मार्च) शुक्रवार सुन्नी 6:12 बजे शाम, शिया 6:19 बजे शाम
सहरी (08 मार्च) शनिवार सुन्नी 4:54 बजे प्रात:, शिया 4:51 बजे प्रात:
बरेली- इफ्तार (07 मार्च) शुक्रवार सुन्नी 6:21 बजे शाम, शिया 6:28 बजे शाम
सहरी (08 मार्च) शनिवार सुन्नी 5:08 बजे प्रात:, शिया 4:59 बजे प्रात:
कानपुर- इफ्तार (07 मार्च) शुक्रवार सुन्नी 6:15 बजे शाम, शिया 6:25 बजे शाम
सहरी (08 मार्च) शनिवार सुन्नी 5:05 बजे प्रात:, शिया 4:56 बजे प्रात:
मेरठ- इफ्तार (07 मार्च) शुक्रवार सुन्नी 6:27 बजे शाम, शिया 6:36 बजे शाम
सहरी (08 मार्च) शनिवार सुन्नी 5:16 बजे प्रात:, शिया 5:06 बजे प्रात:
मुरादाबाद- इफ्तार ( 07 मार्च) शुक्रवार सुन्नी 6:21 बजे शाम, शिया 6:31 बजे शाम
सहरी (08 मार्च) शनिवार सुन्नी 5:09 बजे प्रात:, शिया 5:07 बजे प्रात:
वाराणसी- इफ्तार (07 मार्च) शुक्रवार सुन्नी 6:02 बजे शाम, शिया 6:13 बजे शाम
सहरी (08 मार्च) शनिवार सुन्नी 4:59 बजे प्रात:, शिया 4:54 बजे प्रात:
गोरखपुर- इफ्तार (07 मार्च) शुक्रवार सुन्नी 6:06 बजे शाम, शिया 6:17 बजे शाम
सहरी (08 मार्च) शनिवार सुन्नी 4:51 बजे प्रात:, शिया 4:55 बजे प्रात: