Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Ram Bahadur and Sadhvi Ritambhara awarded Padma Bhushan these personalities of UP awarded Padma Shri see full list

राम बहादुर और साध्वी ऋतंभरा को पद्मभूषण, यूपी के इन हस्तियों पद्मश्री सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

  • गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गृह मंत्रालय ने 2025 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल कुल 139 लोगों को ये सम्मान प्रदान प्रदान किया जाएगा। इनमें यूपी के 2 को पद्म भूषण और 8 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

Pawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तानSat, 25 Jan 2025 10:39 PM
share Share
Follow Us on
राम बहादुर और साध्वी ऋतंभरा को पद्मभूषण, यूपी के इन हस्तियों पद्मश्री सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गृह मंत्रालय ने 2025 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल कुल 139 लोगों को ये सम्मान प्रदान प्रदान किया जाएगा। इनमें यूपी के 2 हस्तियों को पद्म भूषण और 8 को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, बिहार की बात करें तो यहां सुशील मोदी को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

2 विभूतियों को पद्म भूषण सम्मान

रामबहादुर राय

साध्वी ऋतंभरा

इन विभूतियों को पद्मश्री

आशुतोष शर्मा

गणेश्वर शास्त्री द्रविड़

हृदय नारायण दीक्षित

नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत)

सत्यपाल सिंह

श्याम बिहारी अग्रवाल

सोनिया नित्यानंद

सैयद ऐनुल हसन

किसे किस क्षेत्र में मिला पुरस्कार

वरिष्ठ पत्रकार रायबहादुर राय को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान जबकि साध्वी ऋतंभरा को समाजसेवा में योगदान देने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। जबकि आशुतोष शर्मा को विज्ञान और इंजीनियरिंग, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को साहित्य और शिक्षा, हृदय नारायण दीक्षित को साहित्य और शिक्षा, सत्यपाल सिंह को खेल, श्याम बिहारी अग्रवाल को कला, सोनिया नित्यानंद को औषधि, सैयद ऐनुल हसन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा श्री नारायण उर्फ भुलई भाई को लोकसेवा के लिए मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "बहुप्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार-2025 के अंतर्गत 'पद्म भूषण' सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की विभूतियों श्री राम बहादुर राय जी एवं साध्वी ऋतम्भरा जी तथा 'पद्म श्री' सम्मान हेतु घोषित विभूतियों श्री आशुतोष शर्मा जी, श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी, श्री हृदय नारायण दीक्षित जी, श्री सत्यपाल सिंह जी, श्री श्याम बिहारी अग्रवाल जी, श्रीमती सोनिया नित्यानंद जी, श्री सैय्यद ऐनुल हसन जी को तथा श्री नारायण जी 'भुलई भाई' (मरणोपरांत) के परिजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी गणमान्य विभूतियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट और असाधारण योगदानों से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर उत्तर प्रदेश को गौरवभूषित किया है।

इन्हें मिलता है पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण। कला, साहित्य, समाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा क्षेत्र में अहम योगदान निभाने वाले हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्म्मानित किया जा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें