नीलगाय का बच्चा मिला, सौंपा
शिवगढ़ के ओसाह मजरे के ग्रामीणों ने सुबह की सैर के दौरान एक नीलगाय के बिछड़े बच्चे को कुत्तों से बचाया। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित किया और वन विभाग को सूचना देकर उसे सौंप दिया।
Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीWed, 18 Sep 2024 05:53 PM
Share
शिवगढ़। पूरे छत्ता मजरे ओसाह के ग्रामीणों को मार्निंग वॉक के समय शिवगढ़ थाना क्षेत्र के यथार्थ गीता आश्रम के पास अपनी मां से बिछड़ा एक नीलगाय का बच्चा मिला। जिसके पीछे कुछ कुत्ते पड़े थे। यह देख ग्रामीणों ने मां से बिछड़े नीलगाय के बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और वन विभाग को सूचना देकर वन विभाग के अधिकारियो को उसे सौंप दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।