Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रायबरेलीDeputy CM Brajesh Pathak Orders Dismissal of Three Negligent Doctors in Raebareli

बर्खास्तगी की जद में आए रायबरेली के तीन चिकित्सक

रायबरेली में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने और उच्चादेशों की अवहेलना करने वाले डॉक्टरों को बर्खास्त करने के...

बर्खास्तगी की जद में आए रायबरेली के तीन चिकित्सक
Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीMon, 2 Sep 2024 05:24 PM
हमें फॉलो करें

रायबरेली। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जद में रायबरेली के भी तीन डॉक्टर आ गए हैं। उनकी बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने और उच्चादेशों की अवहेलना करने वाले डॉक्टर को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। रायबरेली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगतपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मटका की चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी और मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन चिकित्साधिकारी डॉ. शुभेंद्र कुमार मौर्या बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें