Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजYamuna Water Level Rises Rapidly in Naini Minor Increase in Ganga at Phaphamau

फिर तेजी से बढ़ने लगीं यमुना

प्रयागराज में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नैनी में यमुना का जलस्तर प्रति घंटा 6 सेमी से अधिक बढ़ रहा है, जबकि फाफामऊ में गंगा में मामूली वृद्धि हो रही है। छतनाग में गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 28 Aug 2024 05:28 AM
share Share

प्रयागराज। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह आठ बजे नैनी में यमुना के जलस्तर में वृद्धि छह सेमी प्रति घंटा स अधिक रही। वहीं फाफामऊ में गंगा में मामूली वृद्धि हो रही है। यमुना में पानी बढ़ने से छतनाग में गंगा में तीन सेमी प्रति घंटा बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटे (मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे) में नैनी में यमुना का जलस्तर एक मीटर 34 सेमी बढ़ा। सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा 79.61 मीटर, छतनाग में गंगा 79.33 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 80.02 मीटर रहा। यमुना का जलस्तर 81 मीटर से अधिक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें