Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजWater Levels Drop in Prayagraj Residents Begin Returning Home

उतरने लगा जलस्तर तो राजापुर, नेवादा के लोगों ने किया घरों का रुख

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर घटने से लोग राहत शिविरों से अपने घर लौटने लगे हैं। गुरुवार को 154 लोग घर गए। हालांकि, जलकुम्भी और सफाई की चिंता के कारण कुछ लोग और इंतजार करने का निर्णय ले रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 19 Sep 2024 04:21 PM
share Share

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। यही वजह है कि लोगों ने अपने घरों का रुख शुरू कर दिया। गुरुवार को कुल 154 लोग अपने घर को गए। अशोक नगर, नेवादा और राजापुर के लोग जो राहत शिविरों में थे, उन्होंने सबसे पहले घरों का रुख किया। ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जहां बुधवार को कुल 255 लोग थे, वहीं गुरुवार को 185 लोग यहां रह गए, स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल में 122 लोग बुधवार को थे, जबकि गुरुवार को 90 लोग रह गए और कैंट हाईस्कूल में बुधवार को 260 लोगों में से 208 लोग ही बचे रह गए। प्रशासन ने जलस्तर कम होने के बाद चार नावों को भी वापस लिया है।

दूसरे शिविरों में भी लोग अब घरों का रुख करने की तैयारी में है, लेकिन जलकुम्भी निकलने और सफाई की चिंता उन्हें सता रही है। एनी बेसेंट शिविर में बघाड़ा की चंदा देवी, रानी, साधना और पिंकी गुप्ता ने बताया कि उनका घर जहां पर है वहां से पानी तो निकल गया है। अभी गंदगी बहुत अधिक है। ऐसे में एक से दो दिन इंतजार कर रही हैं। यह डर भी सता रहा है कि जल्द ही जलस्तर वापस न आ जाए। ऐसे में अभी इंतजार कर रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें