Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजVehicle Stand Reopened at Prayagraj Junction Providing Relief to Daily Commuters

फिर खोला गया सिविल लाइंस साइड का वाहन स्टैंड

प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड में पुनर्विकास के कारण 30 अगस्त को बंद किया गया वाहन स्टैंड फिर से खोल दिया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिली है। यह अस्थायी व्यवस्था रेल कोच रेस्टोरेंट...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 3 Sep 2024 01:35 PM
share Share

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड बंद किया गया वाहन स्टैंड खोल दिया गया। हालांकि स्टैंड की जगह में बदलाव हुआ है, लेकिन इससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में पुनर्विकास के काम के कारण वाहन स्टैंड को 30 अगस्त को बंद कर दिया गया था। रेलवे ने अचानक स्टैंड बंद किया तो दैनिक यात्री परेशान हो गए। इस बारे में रेलवे अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था का बंदोबस्त करने के लिए कहा था। स्टैंड को अब रेल कोच रेस्टोरेंट के पास एफओबी नंबर दो के करीब खाली पड़ी जगह पर खोला गया है। यह अस्थायी व्यवस्था है। स्थायी व्यवस्था के रूप में इसे प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास खोला जाएगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि सिविल लाइंस साइड में वाहन स्टैंड में यात्री अपने वाहन खड़े कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें