Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUPPSC Announces Results for 8 Homeopathic Medical Officer Posts in Prayagraj
होम्योपैथी विभाग को मिले आठ चिकित्साधिकारी
Prayagraj News - प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के आठ पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम जारी किया। इनमें छह पद अनारक्षित और दो ओबीसी के लिए आरक्षित थे। साक्षात्कार में 27...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 11 Feb 2025 11:05 AM

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग के तहत होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के आठ पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इनमें छह पद अनारक्षित व दो पर ओबीसी के लिए आरक्षित थे। इन पदों पर भर्ती के लिए छह व सात फरवरी को सुबह दस से अपराह्न दो बजे तक हुए साक्षात्कार में 27 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 25 शामिल हुए। चयनित अभ्यर्थियों में खुशबू गुप्ता, शिवम, प्रतिभा यादव, अंशिता खरे, अभिषेक चौधरी, प्रियंका शर्मा, दिव्या यादव व अनुपम चौधरी शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।