पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी
Prayagraj News - गौसपुर कटहुला गांव में पति से मामूली विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति ने बताया कि...

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव में पति से मामूली विवाद के बाद गुरुवार की रात महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौसपुर कटहुला निवासी बबलू भारतीय राजगीर हैं। दो बेटी और एक बेटा है। पुलिस के अनुसार, बबलू गुरुवार की शाम काम से घर लौटा तो उसकी पत्नी 34 वर्षीय रेखा ने खेत में गेहूं काटने की बात कही। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद बबलू अपने बच्चों के साथ बरामदे में सो गया। वहीं रेखा कमरे में सोने चली गई। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह नींद खुलने पर बबलू जब कमरे में गया तो साड़ी के फंदे पर रेखा को लटके देखा। चीखपुकार सुनकर लोग जुट गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पति से मामूली विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।