Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजTraffic Police Head Constable Assaulted in Prayagraj Case Registered

ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल से बदसलूकी, केस दर्ज

प्रयागराज में एकलव्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल शकील अहमद के साथ सफाईकर्मी अशोक कुमार ने गालीगलौच और मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 19 Sep 2024 06:18 PM
share Share

प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे के पास गुरुवार रात ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल से गालीगलौच, मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी सफाईकर्मी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे पर गुरुवार रात ट्रैफिक पुलिस के हेडकांस्टेबल शकील अहमद ड्यूटी कर रहे थे। तभी वहां पर सफाईकर्मी अशोक कुमार पहुंचा और गालीगलौच करने लगा। शकील ने उसे गाली देने से मना किया तो वह भड़क गया और हेड कांस्टेबल से मारपीट करने लगा। यह देखकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि तहरीर पर आरेापी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें