Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsThousands Gather at Kumbh Mela for Ram Temple Replica Darshan

महाकुम्भ में 75 हजार भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

Prayagraj News - महाकुम्भ नगर में संगम स्नान के बाद श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। प्रतिदिन 5 से 6 हजार भक्त राम मंदिर की प्रतिकृति के दर्शन कर रहे हैं। 23 जनवरी से अब तक 75 हजार भक्तों ने दर्शन किया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 8 Feb 2025 11:24 AM
share Share
Follow Us on
महाकुम्भ में 75 हजार भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

महाकुम्भ नगर। संगम स्नान के बाद श्रद्धालु प्रभु श्रीराम का दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या मंदिर की प्रतिकृति देखकर उनके मन में दर्शन की अभिलाषा हो रही है। रामलला के दर्शन के लिए प्रतिदिन पांच से छह हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेला प्राधिकरण की ओर से परेड मैदान में सेक्टर एक में बनाई गई राम मंदिर की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र है। मंदिर का प्रबंधन देख रहे मानव निलेश वोरा ने बताया कि प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए पांच से छह हजार भक्त प्रतिदिन आ रहे हैं। 23 जनवरी से अभी तक करीब 75 हजार भक्त रामलला के प्रतिरूप का दर्शन कर चुके हैं। बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए भक्तों को काउंटर से 50 रुपये का टिकट खरीदना पड़ता है। छह टिकट काउंटर खोले गए हैं। सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खुल रहता है।

दर्शन पाकर श्रद्धालु अभिभूत

धूमनगंज से पहुंचे सुनील ने बताया कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। रामलला के दर्शन से अभिभूत हूं। मन में इच्छा थी कि अयोध्या जाकर दर्शन करूं लेकिन संगम की रेती पर ही प्रभु के दर्शन पाकर मन में बहुत प्रसन्नता हो रही है। बिहार के अरुण संगम स्नान के बाद राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह प्रतिकृति बिल्कुल अयोध्या के राम मंदिर जैसा है। दर्शन पाकर अपने आप को सौभाग्यशाली समझ रहा हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें