Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTamil Nadu BJP Chief K Annamalai Highlights Mahakumbh as Symbol of Peace

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने किया स्नान

Prayagraj News - तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने महाकुम्भ में स्नान करते हुए इसे केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्व शांति का संदेश बताया। उन्होंने कहा कि जब 60 करोड़ लोग अपने घर लौटेंगे, तो वे शांति और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 22 Feb 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने किया स्नान

महाकुम्भ नगर, मुख्य संवाददाता। तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शनिवार को संगम में स्नान किया। कहा, यह एक अद्वितीय स्थान है, जहां हमारी सभ्यता हजारों वर्षों से चली आ रही है।

उन्होंने महाकुम्भ को केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि विश्व शांति का संदेशवाहक बताया। कहा-जब ये 60 करोड़ लोग वापस अपने घर जाएंगे, तो वे शांति और प्रेम का संदेश लेकर जाएंगे। इससे उनके घर, समाज और देश बेहतर बनेंगे और अंततः पूरी मानवता महान बनेगी। अन्नामलाई ने शाम को अरैल स्थित परमार्थ निकेतन के शिविर में गंगा आरती भी की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें