Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSP Singh Baghel Praises ISKCON and Adani Group for Service at Kumbh Mela 2025

महाकुम्भ सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण : एसपी सिंह बघेल

Prayagraj News - केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने महाकुम्भ में पवित्र स्नान के बाद इस्कॉन और अदानी ग्रुप के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने विपक्ष के कुप्रबंधन के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि महाकुम्भ...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 17 Feb 2025 09:05 PM
share Share
Follow Us on
महाकुम्भ सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण : एसपी सिंह बघेल

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने महाकुम्भ में पवित्र स्नान के बाद अपने अनुभव साझा किए और इस्कॉन व अदानी ग्रुप के सेवा कार्यों की सराहना की। साथ ही, विपक्ष के कुप्रबंधन के आरोपों पर करारा जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि आज महाकुम्भ में पवित्र स्नान का अवसर पाकर वो स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। यह ईश्वर की कृपा और जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ 2025 केवल आध्यात्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना का जीवंत उदाहरण है। लाखों श्रद्धालुओं के बीच फैली आस्था और सेवा की यह परंपरा भारतीय संस्कृति के गौरवशाली स्वरूप को प्रस्तुत करती है। विपक्ष की ओर से महाकुम्भ 2025 में कुप्रबंधन के आरोपों पर कहा कि जब उनकी बेटी की शादी में 200-300 मेहमान आते हैं, तब उनकी धड़कनें तेज हो जाती हैं और घबराहट होती है। लेकिन यहां अब तक 50 करोड़ लोग आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह निश्चित रूप से एक सफल और ऐतिहासिक आयोजन है। इस कुम्भ ने सभी पिछले कुम्भ के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने इस्कॉन और अदानी ग्रुप के सेवा कार्य की प्रशंसा कर कहा कि आदानी ग्रुप के सहयोग से इस्कॉन प्रतिदिन एक लाख लोगों को महाप्रसाद दे रहा है। यह सेवा कार्य महाकुम्भ की भावना को और पवित्र बनाता है। उन्होंने कहा कि हम इसे महाप्रसाद कहते हैं, क्योंकि हमारे देश में 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह 5 किलोग्राम गेहूं और चावल निःशुल्क दिया जा रहा है। यह भारत की सेवा और समर्पण की परंपरा का परिचायक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें