हादसे के आठ घायलों की छुट्टी, 33 का चल रहा इलाज
Prayagraj News - प्रयागराज में मौनी अमावस्या की रात संगम नोज पर हुए हादसे में घायल लोगों को राहत मिल रही है। एसआरएन अस्पताल से अब तक 13 घायल डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 41 घायलों को केंद्रीय अस्पताल से बेहतर इलाज के...

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मौनी अमावस्या की रात संगम नोज पर हुए हादसे में घायल हुए लोगों अब राहत मिलने लगी है। स्वस्थ होने के बाद हादसे के घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। एसआरएन अस्पताल से शुक्रवार को आठ और घायल डिस्चार्ज किए गए। अबतक 13 घायल हुए लोग डिस्चार्ज किए गए हैं।
28-29 जनवरी की देर रात हादसे में घायल 41 लोगों को महाकुम्भ नगर के केंद्रीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। 29 जनवरी की सुबह से रात तक घायल मेला क्षेत्र के अस्पताल से एसआरएन अस्पताल रेफर किए गए। इनमें पांच घायलों को गुरुवार रात अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
एसआरएन अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन में 13 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब 33 घायल बचे हैं। सभी का इलाज मेडिसिन, सर्जरी और ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में रखा गया है। कुछ घायलों का ऑपरेशन भी किया जा सकता है। संभावित ऑपरेशन वाले घायलों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।