Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजRAF Organizes Tiranga Bike Rally under Har Ghar Tiranga Campaign in Shantipuram

आरएएफ के जवानों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली

शांतिपुरम में 101 आरएएफ वाहिनी के तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा बाइक रैली आयोजित की गई। कमांडेंट मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व में रैली विभिन्न इलाकों से गुजरी। कैबिनेट मंत्री नंद...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 14 Aug 2024 12:58 PM
share Share

शांतिपुरम स्थित 101 आरएएफ वाहिनी के तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। नेतृत्व वाहिनी के कमांडेंट मनोज कुमार गौतम ने किया। रैली कैंप परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी। रैली में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी शामिल हुए। विश्वविद्यालय परिसर सहित कई स्थानों पर तिरंगा वितरण किया गया। इसी क्रम में 101 आरएएफ के राम सरन, सहायक कमांडेंट नीबी सकुलपुर के शहीद सिपाही राजेश कुमार के परिजनों से मिले। वहीं राजेश कुमार श्रीवास सहायक कमांडेंट शहीद वरुण कुमार तिवारी लोनाखका, होलागढ़ के परिवार से मिले और उन्हें तिरंगा व मिष्ठान भेंट किया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी पुर्नवसु तिवारी, उप कमांडेंट यज्ञ कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें