Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजProtest Against Railway Trolley Bags at Prayagraj Junction by NCREs Members

ट्रॉली बैग बंद करने की मांग पर गरजे कर्मचारी

एनसीआरईएस के सदस्यों ने प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे के ट्रॉली बैग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि इसे बंद कर लाइन बॉक्स सेवा शुरू की जाए। प्रदर्शन में मंडल मंत्री पी चंदन कुमार सिंह सहित...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 10 Sep 2024 02:26 PM
share Share

एनसीआरईएस के सदस्यों ने रेलवे के ट्रॉली बैग शुरू करने के विरोध में प्रयागराज जंक्शन पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि इसे बंद कर लाइन बॉक्स सेवा शुरू की जाए। कर्मचारियों ने कहा कि इस आदेश से परेशानी हो रही है। अफसर इस आदेश को तत्काल वापस लें। एनसीआरईएस की ओर से प्रयागराज जंक्शन के अलावा कानपुर, टूंडला व दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशनों पर भी प्रदर्शन हुआ। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संयुक्त लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर लॉबी पर लाइन बॉक्स बंद करके ट्रॉली बैग चालू करने का विरोध किया गया। भोजनावकाश के समय कर्मचारी एकत्र हुए और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि गार्ड ब्रेकवान में सीट टूटी होने होने पर ट्रेन मैनेजर लाइन बॉक्स पर बैठकर ड्यूटी कर लेते थे। प्रदर्शन में मंडल मंत्री पी चंदन कुमार सिंह, हेडक्वार्टर मंडल अध्यक्ष राजेश गोंड, सहायक मंडल मंत्री दिवाकर शुक्ला, सहायक मंडल मंत्री कुमारी शास्त्री देवी, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें