Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजPrayagraj Visit Urban Development Secretary to Inspect Key Projects and Review Preparations

प्रमुख सचिव नगर विकास के निरीक्षण की तैयारियां शुरू

प्रयागराज के प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात गुरुवार शाम 7 बजे पहुंचेंगे। निरीक्षण के दौरान वे भरद्वाज कॉरिडोर, आईईआरटी आरओबी और अलोपीबाग फ्लाईओवर का अवलोकन करेंगे। शुक्रवार को विभिन्न अधिकारियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 19 Sep 2024 06:33 AM
share Share

प्रयागराज। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात गुरुवार शाम सात बजे प्रयागराज आएंगे। अधिकारी यहां पर निरीक्षण करेंगे। गुरुवार सुबह अफसरों ने निरीक्षण के लिए तैयारी शुरू कर दी। दो दिनी प्रयागराज दौरे पर अधिकारी गुरुवार रात को भरद्वाज कॉरिडोर, आईईआरटी आरओबी, अलोपीबाग फ्लाईओवर के साथ ही विद्युत विभाग की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। जबकि शुक्रवार को सुबह 10:30 से 12:30 बजे के बीच मंडलायुक्त, मेलाधिकारी, जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पीडीए, सिंचाई व अन्य विभागों के साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 से 2:30 बजे के बीच नगर आयुक्त व नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों के साथ सीएम अर्बन फैलोज योजना की समीक्षा करेंगे। दोपहर तीन बजे प्रयागराज से सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें