Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Railway Checks 9 Lakh Passengers Inspected 58 Lakh Fines Collected in 2024-25

प्रयागराज मंडल में एक साल में नौ लाख यात्रियों से 55 करोड़ जुर्माना वसूला

Prayagraj News - प्रयागराज मंडल में 2024-25 में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 8,90,625 यात्रियों की जांच की गई और 58.62 लाख रुपये का जुर्माना वसूला...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 3 May 2025 11:30 AM
share Share
Follow Us on
प्रयागराज मंडल में एक साल में नौ लाख यात्रियों से 55 करोड़ जुर्माना वसूला

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज मंडल में बिना टिकट, अनियमित टिकट, अनबुक लगेज एवं गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाये गए। इस दौरान करीब नौ लाख यात्रियों की जांच की गई और उनके विभिन्न आरोपियों में लगभग 58 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने प्रयागराज जंक्शन के स्टालों का निरीक्षण किया। स्टेशन पर संचालित खान पान स्टालों की साफ सफाई, खाने की गुणवत्ता, शुद्धता आदि की गहनता के जांच की गई। एक स्टॉल पर जूस पीकर देखा। इस दौरान उन्होंने खान पान निरीक्षकों एवं वाणिज्य निरीक्षकों को स्टेशन पर खान पान की व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और सभी प्लेटफार्मो पर पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हिमांशु शुक्ला ने बताया कि प्रयागराज मंडल में वित्तीय वर्ष 2024-25 में चलाये गए चेकिंग अभियानों में कुल 8 लाख90 हजार 625 यात्रियों को से 58 करोड़ 62लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें 4.29लाख यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 35.20करोड़ रुपये जुर्माने वसूल किया गया। वहीं 3.88लाख यात्रियों को अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 10.50 करोड़ रुपये वसूला। इसके अलावा 28919 यात्रियों के बिना बुक किए गए सामान को पकड़कर 37.95लाख रुपये जुर्माना वसूला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें