Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजPrayagraj Junction Launches Passenger Facility Center with Airport-like Services

प्रयागराज जंक्शन पर खुला यात्री सुविधा केंद्र, मिलेगी ट्रॉली

प्रयागराज जंक्शन पर सांसद प्रवीण पटेल ने यात्री सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। अब यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर लगेज ट्रॉली, व्हील चेयर, ओटीसी दवाएं, सेनेटरी पैड, और गर्म दूध जैसी सुविधाएं मिलेंगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 16 Sep 2024 04:05 PM
share Share

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता प्रयागराज जंक्शन पर सांसद प्रवीण पटेल ने सोमवार शाम यात्री सुविधा केंद्र का उद्घाटन कर दिया है। अब प्रयागराज जंक्शन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर लगेज ट्रॉली मिलेगी। प्रयागराज जंक्शन यह सुविधा शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला जंक्शन है। उद्घाटन अवसर पर सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है। वर्ष 2014 के पहले रेलवे स्टेशन बदहाल थे। अब धीरे-धीरे तस्वीर बदल रही है। एक ही काउंटर से यात्रियों को लगेज ट्रॉली, व्हील चेयर, ओटीसी दवाएं, सेनेटरी पैड, डायपर, गर्म दूध सब मिलेगा।

एनसीआर के 19 स्टेशनों पर जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी। प्रयागराज जंक्शन के बाद छिवकी अगला स्टेशन होगा। जहां पर यह सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इसे खोला जाएगा। बाद में अन्य 15 स्टेशनों पर इसे खोला जाएगा। प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड के मुख्य हाल और सिविल लाइंस साइड के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर यात्रियों को यात्री सुविधा केंद्र की सुविधा मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, सुबोध सिंह, सुविधा केंद्र के संचालक बद्रीश शुक्ला, मनीष शुक्ला, महेंद्र गोयल, मनोज अग्रवाल, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

एक काउंटर पर मिलेंगी सुविधाएं

19 रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा केंद्र का संचालन रिस्पांस कार्गों मूवर्स नाम की एजेंसी को दिया है। इस यहां से टैक्सी सेवा, होटल, रिटायरिंग रूम, टूर पैकेज बुकिंग, यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग, आईआरसीटीसी के माध्यम से खाना ऑर्डर, पानी, ओटीसी दवाएं, सेनेटरी पैड, डायपर, गर्म दूध आदि की सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। यहां व्हील चेयर और लगेज ट्रॉली का शुल्क 150 और 250 रुपये रखा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें