Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजPrayagraj Junction Closes Vehicle Stand Indefinitely Passengers Inconvenienced

जंक्शन के सिविल लाइंस साइड वाहन स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड वाहन स्टैंड को शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया। इससे यात्री परेशान हुए क्योंकि उन्हें वाहन खड़ा करने के लिए दूसरी जगह जाना पड़ा। रेलवे ने वैकल्पिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 30 Aug 2024 03:59 PM
share Share

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड वाहन स्टैंड शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया। रेलवे के इस फैसले से अंजान मुसाफिर जब शुक्रवार को स्टेशन पहुंचे तो परेशान हुए। मुसाफिर ट्रेन छूटने के समय पहुंचे और वाहन खड़ा करने को लेकर दूसरी जगह भागना पड़ा। सिविल लाइंस साइड वाहन पार्किंग का ठेका मेसर्स दुर्वासा एसोसिएट्स को आवंटित है। सीनियर डीसीएम की ओर से पिछले दिनों स्टैंड संचालक को 30 अगस्त तक ठेका बंद करने और ऐसा न करने पर तीन सितंबर को ठेका निरस्त करने की बात कही गई थी। इस पत्र के बाद संचालक ने शुक्रवार को वाहन स्टैंड पूरी तरह से बंद कर दिया। तमाम दैनिक यात्री इसी ओर आते हैं और अपना वाहन खड़ा कर सफर करते हैं। ऐसे यात्री जब पहुंचे तो आरपीएफ कर्मियों ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। मुसाफिरों ने कहा कि अगर ऐसा करना था तो इसके बारे में प्रचारित कर वैकल्पिक प्रबंध करना चाहिए था। उधर, स्टैंड संचालक टीएन उपाध्याय ने भी सीनियर डीसीएम को पत्र भेजकर कहा है कि 29 अगस्त की रात 12 बजे वाहन स्टैंड बंद कर दिया गया है। अब अगर स्टेशन परिसर में किसी वाहन पर अगर कोई टिकट लगाता है उसे अवैध वसूली माना जाए।

प्रयागराज जंक्शन के पुर्नविकास कार्य की वजह से ही सिविल लाइंस साइड का वाहन स्टैंड बंद किया गया है। जहां पर लोग वाहन खड़ा करते हैं वहां पर कुछ काम होने हैं। फिर भी आम मुसाफिरों की सहूलियत के लिए कुछ वैकल्पिक इंतजाम किया जाएगा।

- शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें