जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 10 दिन में करें आवेदन, इसके बाद जाना होगा सीएमओ के दफ्तर
Prayagraj News - प्रयागराज में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की अवधि को 21 दिन से घटाकर 10 दिन कर दिया गया है। अब 10 दिन में आवेदन न करने पर सीएमओ के पास जाना होगा। नए आदेश की जानकारी के अभाव में लोगों में...

प्रयागराज। जन्म-मृत्यु प्रमाम पत्र के लिए अब परिवार के लोगों को 10 दिन में नगर निगम में आवेदन करना होगा। 10 दिन में आवेदन नहीं करने पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) का दरवाजा खटखटाना होगा। शासन ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर आवेदन की अवधि 11 दिन कम कर दी है। नए आदेश की जानकारी नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। अभीतक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 21 दिन निकायों में आवेदन करने का समय दिया जाता था। 21 दिन में निकायों में आवेदन करने पर जांच प्रक्रिया के बाद नगर निगम जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर देते थे। आदेश नगर निगम में आया है। नगर निगम ने शासनादेश के अनुसार काम करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। जन्म या मृत्यु के 10 दिन बाद नगर निगम में प्रमाण पत्र के लिए लोगों ने नगर निगम में आवेदन किया तो नए आदेश की जानकारी हुई। दोनों प्रमाण पत्र के लिए 10 दिन बाद आवेदन करने वालों को सीएमओ के पास भेजा जा रहा है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
नगर निगम के पूर्व कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि खुल्दाबाद जोन में ही 200 से अधिक आवेदकों को सीएमओ कार्यालय भेजा गया है। अलोपीबाग के पूर्व पार्षद कमलेश सिंह ने बताया कि नए आदेश में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वालों की फोटो भी लगेगी। आवेदन के साथ ही आवेदक को फोटो देनी होगी। कमलेश सिंह ने भी कहा कि नए आदेश को अभी तर नगर निगम ने सार्वजनिक नहीं किया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम के जोनल अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की अवधि में परिवर्तन का आदेश आया है। जोनल अधिकारी के मुताबिक दोनों प्रमाण पत्र अस्पतालों से जारी हो रहे हैं। इसके बाद भी लोगों के परेशान होने री जांच की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।