Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsNew Direct Flight Service from Prayagraj to Mumbai Starting May 14

संगमनगरी से मायानगरी के लिए एक और उड़ान 14 मई से, अकासा ने जारी किया शेड्यूल

Prayagraj News - मुंबई से व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज से मुंबई के लिए 14 मई से अकासा एयर की नई सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है। इस सेवा के साथ अब कुल तीन सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 11 May 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
संगमनगरी से मायानगरी के लिए एक और उड़ान 14 मई से, अकासा ने जारी किया शेड्यूल

मुंबई से व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है। अब मुंबई आना जाना और आसान हो जाएगा। मुंबई के लिए प्रयागराज से एक और सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। निजी विमानन कंपनी अकासा एयर की ओर से यह सेवा 14 मई से शुरू की जा रही है। इस नई फ्लाइट के जुड़ने के साथ ही प्रयागराज से मुंबई के लिए अब कुल तीन सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। अकासा एयर ने इस सेवा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह फ्लाइट प्रतिदिन मुंबई से दोपहर 12.50 बजे उड़कर दोपहर 3:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

जबकि दोपहर 3:45 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर शाम 6:05 बजे मुंबई पहुंचेगी। फिलहाल यह सेवा 31 मई 2025 तक तय शेड्यूल में संचालित होगी, इसके बाद का कार्यक्रम मई के अंत में जारी किया जाएगा। 2025 के महाकुम्भ मेले के दौरान प्रयागराज देशभर के 25 से अधिक शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा था। लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए अस्थायी रूप से कई अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाई गई थीं। हालांकि 28 फरवरी के बाद कई रूटों की फ्लाइट्स स्थगित कर दी गईं। कोलकाता समेत कई अन्य शहरों से सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की गई लेकिन नई फ्लाइट का संचालन नहीं शुरू हुआ। एक बार फिर से फ्लाइट की संख्या बढ़ने से यात्रियों को मदद मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें