देवी रूपी कन्याओं के पांव पखारे लिया आशीर्वाद
Prayagraj News - प्रयागराज में नवरात्र की नवमी पर मां अलोपशंकरी मंदिर में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। यमुना पुरी ने कन्याओं को चुनरी पहनाई और आशीर्वाद लिया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने भी...
प्रयागराज, संवाददाता। नवरात्र की नवमी पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव यमुना पुरी ने मां अलोपशंकरी मंदिर के परिसर में विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया। कन्याओं को रोली व अक्षत लगाकर सभी को चुनरी पहनाई और उनकी आरती उतारी, पांव धुले और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। परिसर में दर्शन को पहुंचे परिजनों ने भी दिनभर कन्याओं का पूजन किया। बाघंबरी मठ के प्रमुख बलबीर गिरि ने मठ में कन्याओं का पांव पखारते हुए पूजन किया। कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें दक्षिणा व उपहार भेंट किया गया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने परिजनों संग अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर मां दुर्गा का नौ दिनों का अखंड व्रत का संकल्प पूरा कर हवन-पूजन किया। कैबिनेट मंत्री व उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कन्याओं के पांव पखारे, उनके पैरों में रंग लगाया। माथे पर रोली, चंदन, दही व अक्षत का तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर व दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा पार्षद नीरज गुप्ता ने अपने आवास पर 101 कन्याओं का पूजन किया। मेयर गणेश केसरवानी ने कन्याओं को उपहार प्रदान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।