Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMayor Urges Construction of Ram Setu on Yamuna for Enhanced Tourism

राम सेतु निर्माण के लिए महापौर ने सेतु निगम को भेजा पत्र

Prayagraj News - महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने राम सेतु निर्माण के लिए सेतु निगम को पत्र लिखा है। नगर निगम सदन ने यमुना पर राम सेतु बनाने का प्रस्ताव पास किया। यह सेतु यमुना के दोनों किनारों के बीच पैदल आवागमन को...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 22 Feb 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
राम सेतु निर्माण के लिए महापौर ने सेतु निगम को भेजा पत्र

महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने यमुना पर राम सेतु निर्माण के सिलसिले में सेतु निगम को पत्र लिखा है। पत्र में राम सेतु के लिए आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया है। सेतु निगम यमुना पर राम सेतु निर्माण को लेकर अध्ययन करेगा। इसके बाद डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार होगी। नगर निगम शासन को डीपीआर भेजकर निर्माण के लिए राशि की मांग करेगा। महाकुम्भ नगर स्थित अरैल में बीते सोमवार को नगर निगम सदन की विशेष बैठक में यमुना पर राम सेतु बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। महपौर ने बताया कि राम वन गमन के दौरान भगवान राम ने लक्ष्मण और सीता के साथ यमुना भी पार करने के साथ स्नान किया था। इसका उल्लेख राम चरित मानस में वर्णित है। यमुना के दोनों किनारे शिवालय पार्क, त्रिवेणी पुष्प, अरैल घाट, सोमेश्वर महादेव मंदिर, शुल्टकेश्वर महादेव मंदिर, चक्रमाधव, किला, मनकामेश्वर मंदिर, सरस्वती घाट, अक्षयवट कॉरिडोर और मौजगिरि घाट है। राम सेतु के निर्माण से लोग यमुना के दोनों ओर पैदल आवागमन कर सकेंगे। इससे शहर का पर्यटन बढ़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें