Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMahakumbh Devotees Drawn to Sangam Bathing Experience

16 किलो के विशेष परिधान में संगम स्नान को आए

Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुम्भ श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। अररिया जोगबनी से आए सूबेलाल शाह अपने विशेष परिधान और धर्म ध्वजा के साथ संगम स्नान के लिए उत्साहित हैं। उनका परिधान 16 किलो भारी है...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 11 Feb 2025 08:59 PM
share Share
Follow Us on
16 किलो के विशेष परिधान में संगम स्नान को आए

प्रयागराज, संवाददाता। महाकुम्भ की आभा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वह आस्था की डोर में बंधे निरंतर चले आ रहे हैं। अररिया जोगबनी से आए श्रद्धालु सूबेलाल शाह भी महाकुम्भ में संगम स्नान को आए हैं। उनका विशेष परिधान अन्य श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना है। उनके हाथ में धर्म ध्वजा, केसरिया परिधान, गले में घंटी है और पीठ पर रंगबिरंगे फूलों का बड़ा गुलदस्ता है।

सूबेलाल शाह ने बताया कि इस महापर्व में संगम स्नान कर पुण्य प्राप्त करने के लिए उत्साहित हैं। लम्बी प्रतीक्षा के बाद वह आज संगम की धरती पर पहुंचे हैं। वस्त्र के बारे में उन्होंने बताया कि वह भोले बाबा के भक्त हैं। जो वस्त्र उन्होंने पहन रखा है उसको विशेष तरीके से सिलवाया है। कपड़े को पहनने के साथ-साथ वह मलाएं पहनते हैं। गले में घंटी है। कंधे से कमर तक घुंघरु बंधे हैं। इन सबका वजन लगभग 16 किलो है। बताया कि उनके साथ परिवार के सदस्य और पड़ोसी भी हैं। सभी संगम में स्नान करने आए हैं। वह केदारनाथ मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें